फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएमएस का बनेगा डिजिटल मास्टर प्लान

Tue, 23 May 2017 08:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री कालीचरण सर्राफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ ने सवाई मानसिंह मेडिकल कालेज के लिए विस्तृत डिजिटल मास्टर प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रस्तावित मेडिकल कालेजों के निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की एवं आगामी सत्र में इनमें प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ करने के प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सराफ मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने नये मेडिकल कालेजों में प्रथम चरण में अब तक हुये करीब 80 निर्माण कार्य पूर्ण होने पर संतोष व्यक्त करते हुये शेष निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराकर आगामी सत्र से प्रवेश प्रारम्भ करने की तैयारियां करने के निर्देश दिए। चिकित्सा मंत्री ने उदयपुर, कोटा व बीमानेर में 150-150 करोड़ रुपए की राशि से निर्माणाधीन सुपरस्पेशिलिटी की समीक्षा की।

उन्होंने एसएमएस मेडिकल में सुपरस्पेशलिटी सेवाओं के लिए स्वीकृत 200 करोड़ रुपए राशि के प्रस्तावित कामों की जानकारी ली। उन्होंने इंस्टीट्यूट आफ आर्गन ट्रांस्प्लांट के प्रस्तावित निर्माण एवं ट्रोमा व एसएमएस को जोड़ने वाले अंडरपास का निर्माण यथाशीघ्र प्रारम्भ करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन


सराफ ने जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर, अजमेर एवं झालावाड़ मेडिकल कालेज को स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें