संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म 'पद्मावती' का विरोध हो रहा है। राजस्थान के राजपूत समाज और उससे जुड़े लोगों ने अब नई तरह का विरोध अभियान शुरू किया है।
'पद्मावती' के कथानक को लेकर राजपूत समाज का विरोध जारी है। राजपूत समाज के साथ ही कई राजघरानों ने ही विरोध जताया है। अब फेसबुक पर फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने को लेकर डिजिटल अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत फेसबुक के प्रोफाइल पर 'मैं विरोध करता हूं' अभियान शुरू किया गया है। लोग अपने फेसबुक की प्रोफाइल फोटो पर मैं विरोध करता हूं लगा रहे हैं।