फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धौलपुर विधानसभा उपचुनाव: 77 फीसदी से अधिक मतदान

Sun, 09 Apr 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
dholpur voting
विज्ञापन
राजस्थान के धौलपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान रविवार को शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। इस उपचुनाव में 77.26 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतगणना 13 अप्रेल को होगी। 
विज्ञापन


मतदान को लेकर सुबह से ही उत्साह नजर आया। शाम को मतदान का समय पूरा होने तक 77.26 फीसदी मतदान होने की सूचना है। हालांकि मतदान के आधिकारिक आंकड़ें अभी जारी नहीं हुए है। 

सुबह मतदान प्रारंभ हुआ तो मतदान केन्द्रों के बाहर लाइनें लगना शुरू हो गई। मतदान का जो ट्रेंड रहा उसके अनुसार, सुबह आठ बजे तक सात, दोपहर 12 बजे तक 41, दो बजे तक 57 फीसदी, पांच बजे तक 74 फीसदी मतदान हुआ। आखिरी के मतदातान का प्रतिशत बढ़ा। 
विज्ञापन


कुछ मतदान केंद्रो में लगी वीवीपैट मशीन में खराबी आने की सूचना भी मिली है जिससे कुछ देर के लिए वोटिंग थम गई थी। हालांकि बाद में मशीनों को तुरंत ठीक कर दिया गया था।

भाजपा और कांग्रेस, दोनों के लिए ये चुनाव अहम है। इस उप चुनाव में वसुंधरा सरकार की साख भी दांव पर लगी हुई है। इसके चलते स्वयं मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, सांसद दुष्यंतसिंह तथा अन्य कई मंत्री और पदाधिकारी पिछले कई दिन से यहां डेरा डाले हुए थें। मुख्यमंत्री राजे रविवार को भी धौलपुर में ही थी। चुनाव प्रचार अभियान के दौरान पैर में मोच आने के कारण वे यही रही। इस दौरान चुनाव आयोग की ओर से भी उन पर निगरानी रखी गई। कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी उनके चुनाव क्षेत्र में रहने से वोटिंग प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें