अलवर रोडवेज संयुक्त कर्मचारी मोर्चे की ओर से आज नौ सूत्रीय मांगों को लेकर रोडवेज परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया।
प्रदेश सचिव हरिओम चुग ने बताया कि राजस्थान सरकार ने अक्टूबर माह में 1000 नई गाड़ियां लेने की बात कही थी। इसके साथ ही रोडवेज में नई भर्ती और रिटायर कर्मचारियों को वेतन भुगतान करने के लिए कहा गया था, लेकिन अभी तक इन मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। सहमति होने के बावजूद अभी तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। इसके साथ ही रोडवेज प्रशासन घाटे की बात कहता है।
रोडवेज प्रशासन द्वारा अलवर आगार में 462 गाड़ियां बेकार बताकर उन्हें खड़ा करवा दिया। जबकि 400 गाड़ियां उनमें ऐसी है जो 500 किलोमीटर तक यात्रा कर सकती है। ऐसे में रोडवेज प्रशासन में बड़ा घोटाला और भ्रष्टाचार व्याप्त है। जिसको लेकर यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। यदि मांगे पूरी नहीं होती है तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।