फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े चार महीने बाद कब्र से निकाला शव जानिए क्यों...

Sun, 09 Apr 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजसमंद के खमनौर थाना क्षेत्र में साढ़े चार महिने पहले दफनाया गया शव फिर से निकलवाया गया। कलक्टर की विशेष अनुमति के बाद ऐसा किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेमा का गुडा निवासी 24 वर्षीय मीना पत्नी राजू बलाई की नवंबर 2016 में तबीयत खराब होने पर नाथद्वारा अस्पताल में मौत हो गई थी। उस समय मीना के सुसराल और पीहर पक्ष के लोगों ने आपसी रजामंदी से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए लिखित में पुलिस व अस्पताल प्रशासन को दिया। 
विज्ञापन


इसके कुछ महीने बाद मीना के पीहर वालों ने उसकी दो वर्षीय बेटी मुन्नी को घर ले जाने के लिए ससुराल वालों को कहा, लेकिन उन्होंने इससे मना कर दिया। विवाद बढ़ने पर मृतका मीना की मां प्रेमीदेवी ने उसके पति राजू, ससुर लेहरीलाल, सास मोहनीबाई और ननद रेखा पर उसे प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए इस्तगासे से मामला दर्ज कराया। साथ ही दफनाए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। इस पर कलक्टर की विशेष अनुमति से पुलिस अधिकारियों और मेडिकल बोर्ड ने शनिवार शाम शव को बाहर निकलवाया। यहां पोस्टमार्टम के बाद शव को पुन: दफनाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें