फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे जला हुआ शव मिलने से फैली सनसनी,हत्या की आशंका

Sun, 02 Jul 2017 12:26 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सड़क किनारे रखा युवक का क्षत विक्षत शव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सीकर जिले के अजीतगढ़ में आज सुबह सड़क किनारे एक जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैली गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अजीतगढ़ के हरिपुरा गांव में आज सवेरे एक युवक का जला हुआ शव मिला जिसके बाद ग्रामीणों ने इस बारे में पुलिस को सूचित किया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्तगी के प्रयास किए मगर शव की हालत इस कदर क्षत विक्षत हो चुकि थी कि उसकी पहचान कर पाना नामुमकिन सा हो गया । 

पुलिस ने प्रथमदृष्टया इसे हत्या होना माना है वहीं हत्यारों ने युवक की बॉडी के कुछ अंगो को और उसकी दोनों आंखो को पेट्रोल से जलाया जला दिया है। पुलिस को मौके से एक पेट्रोल की बोतल भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव को देखकर युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष की लग रही है और उसके बॉडी पार्ट्स को जगह जगह से काटे जाने के भी निशान मिले है। पुलिस द्वारा एफएसएल जांच में लाश की शिनाख्तगी के प्रयास किए जाएंगे। फिलहाल पुलिस घटनास्थल के पास ही मौजूद बंजारो की बस्ती में इस हत्या का सुराग ढूंढने की कोशिश कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें