सुथारो का तला में जूडो खेलती छात्राएं
- फोटो : amar ujala
बाड़मेर में एक सरकारी स्कूल का नाम देशभर में है। लोग इस स्कूल को 'जूडो की खान' कहते है।
यह स्कूल बाड़मेर में सुथारो का तला में स्थित है और यहां की बेटियां 22 साल से जूड़ो खेल में नाम कमा रही हैं। इस स्कूल की बेटियां जूडो में इतनी माहिर हो चुकी हैं कि मेडल जीतना उनके लिए कोई कठिन काम नहीं हैं। नेशनल से लेकर स्टेट लेवल तक इन बेटियों ने करीब 140 मेडल जूडो में जीते हैं।
यहां बच्चों को जूडो सिखाने वाले खेमाराम बताते हैं कि उन्होंने 1986 में जूडो में नेशनल लेवल पर चौथा स्थान प्राप्त किया था, जिसके कारण उन्हें मेडल से दूर ही रहना पड़ा। तब मन में रही कसक ने 1992 में यहां बच्चों को जूडो सिखाना शुरू किया। इसी का नतीजा है कि अब तक यहां से करीब 200 खिलाड़ी जूडो में नेशनल और स्टेट लेवल पर अपना दमखम दिखा चुके हैं।
स्कूल की बेटियों ने अब तक नेशनल लेवल पर एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और 6 कांस्य पदक जीते हैं। वहीं स्टेट लेवल पर 59 गोल्ड, 29 सिल्वर और 32 कांस्य पद जीते हैं। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही यहां की इस प्रतिभा को देखते हुए 45 लाख से इनडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इसकी घोषणा सांसद कर्नल सोनाराम पहले ही कर चुके हैं।