गीता के फेसबुक पेज से ली गई शादी की तस्वीर
एक बेटी ने अपनी 53 साल की मां के लिए दूल्हा तलाशा और उसके साथ मां की शादी करवाई, जो शहर के लिए मिसाल बन गई है।
मामला राजस्थान के जयपुर से जुड़ा है। यहां बेटी संहिता ने अपनी 53 साल की विधवा मां गीता अग्रवाल की शादी दुबारा करवाकर समाज में मिसाल पेश की है। हालांकि, मां गीता इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन पापा मुकेश की 2016 में हार्ट अटैक से मौत के बाद से ही मां की हालत बेटी संहिता से देखी नहीं जा रही थी।
गुरुग्राम में रहने वाली बेटी संहिता मां को सदमे में देखकर परेशान रहने लगी। इसी दौरान संहिता ने मां की दुबारा शादी कराने की सोची और मेट्रीमोनियल साइट पर मां का प्रोफाइल अपलोड कर दिया, जिसमें मोबाइल नंबर अपने दर्शाए।
इसके बाद से ही संहिता के फोन पर कई लोगों के फोन आने लगे और अब संहिता के आगे चुनौती थी कि वह मां को शादी के लिए कैसे मनाए।