फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहिंग्या मुसलमानों का मामला PM को UNO में उठाना चाहिए-दरगाह दीवान

Mon, 18 Sep 2017 08:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
दरगाह दीवान सैयद जेनुल आबेदीन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर की विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के सज्जादानशीन दीवान सैयद जेनुल आबेदीन ने म्यांमार के रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर यह मामला संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाने की मांग की है।
विज्ञापन


दीवान सैयद जेनुअल आबेदीन ने इस संबंध में बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि म्यांमार में रोहिंग्या मुसलमानों पर किया जा रहा अत्याचार आतंकवाद की श्रेणी में आता है। कोई भी देश किसी नागरिक पर अत्याचार की छूट नहीं देता है। ऐसे में इस तरह के अत्याचार रुकने चाहिए। 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम लिखे पत्र में भारत की ओर से यह मामला संयुक्त राष्ट्र संघ में उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वे इस मुद्दे पर जल्द ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से भी मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें