फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय बनाते समय सिलेंडर भभका, चार झुलसे

Mon, 07 Aug 2017 02:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
fire while cooking
विज्ञापन
सीकर जिले के खाटूश्‍यामजी थाना इलाके के जालूण्‍ड गांव में आज चाय बनाते समय एक गैस सिलेंडर भभक उठा। इससे चार जने बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जालूण्ड गांव में भोगुराम के घर पर बरजी देवी चाय बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर से गैस रिसाव होने लगी। देखते ही देखते गैस रिसाव के चलते सिलेंडर ने आग पकड़ ली। यहां गैस सिलेंडर के पास ही केरोसिन की पीपी रखी थी जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया। आग की लपटों से बरजी देवी बुरी तरह झुलस गई। उसे बचाने के लिए घर के अन्य सदस्य प्रभुदयाल, प्रहलाद व सुरेश उसे बचाने का प्रयास करने लगे, जिसके चलते वे भी झुलस गए। इस पर आसपड़ोस के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और चारों झुलसे लोगों को गंभीर हालत में खाटूश्‍यामजी अस्पताल में लाया गया। यहां सभी घायलों का उपचार जारी है। उधर, सूचना के बाद खाटूश्‍यामजी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें