साइकिल रैली को रवाना करते अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए अलवर जिला प्रशासन और आयुर्वेद विभाग की ओर से सोमवार को जागरुकता रैली निकाली गई।
इस रैली में साइकल में शामिल सरकारी स्कूल की छात्राओं ने योग को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने विश्व योग दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में लोगों से शामिल होने की अपील की।
साइकिल रैली को मोती डूंगरी स्थित पार्क से जिला आयुर्वेद अधिकारी बनवारीलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर शर्मा ने कहा कि योग मनुष्य के लिए महत्वपूर्ण भूमिका रखता है। स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई है।