फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवर की शादी से दो दिन पहले घर में मचा कोहराम, भाभी के साथ हुआ ऐसा

Sun, 10 Dec 2017 03:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
वह बड़े जोर-शोर से अपने देवर की शादी की तैयारियों में जुटी थी। इसी दौरान शादी से दो दिन पहले भाभी के साथ ऐसा हुआ कि घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर जिले से जुड़ा है। यहां के किशनगढ़ बास हाईवे मार्ग पर घाटा बंबोरा में बीती रात एक ट्रक ने बाइक सवार बाप-बेटी को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार गांव दूसरे का रहने वाला नानू सिंह(42) अपनी बेटी रवीना(18) को बाइक पर बिठाकर गांव माछरौली में रविना के देवर के लगन कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी किशनगढ़ बास थाना क्षेत्र के घाटा बंबोरा में ओवरलोड ट्रक ने दोनों को कुचल दिया।
विज्ञापन

दो महीने पहले ही हुई थी शादी

डेमो इमेज
घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हटाकर किशनगढ़ बास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिए गए।

बताया जा रहा है कि रवीना के देवर की सोमवार को शादी थी और वह पिता के साथ बाइक पर सवार होकर लगन कार्यक्रम में जा रही थी। रवीना की भी दो माह पहले ही शादी हुई थी। उधर, भाभी रविना की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें