फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीपीएस एक्ट एवं उनसे जुड़े पहलुओं’ पर पुलिस मुख्यालय में होगी कार्यशाला 

Mon, 08 May 2017 04:09 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय में होगी कार्यशाला - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट एवं उनसे जुड़े पहलुओं पर पुलिस मुख्यालय सभागार में मंगलवार को सुबह 10 बजे राज्य स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा। पुलिस की अपराध शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यशाला के मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक मनोज भट्ट होंगे।
विज्ञापन


एडीजी क्राइम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो, नई दिल्ली के डीआईजी देव ज्योति रे, डायरेक्ट्रेट आॅफ रेवन्यूू इंटेलिजेन्स के अतिरिक्त निदेशक आर. के. मिश्रा एवं प्रवर्तन निदेशालय के उप निदेशक जगदीश खींचड़ कार्यशाला के प्रथम सत्र को संबोधित करेंगे। 

एडीजी सिंह ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे सत्र को एडीजे एमएसीटी, सवाई माधोपुर राघवेन्द्र काछवाल, आबकारी विभाग राजस्थान के अतिरिक्त आयुक्त बालमुकुन्द असावा तथा बीएसएफ 68 वीं बटालियन के अधिकारी राजेश कुमार व सीनियर महाधिवक्ता संधु संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


इस वर्कशॉप में आईजीपी, एसओजी एम. एन. दिनेश तथा मध्य प्रदेश इन्दौर के नारकोटिक्स के एडीजी वरूण कुमार, गुजरात पुलिस के नारकोटिक सेल के प्रभारी पीपी फिरोजिया एवं पंजाब पुलिस के अधिकारी सहित प्रदेश के झालावाड़, बारां, कोटा शहर व ग्रामीण, चित्तौडगढ़, प्रतापगढ़, पाली व जोधपुर (ग्रामीण) आदि जिलों के पुलिस अधीक्षक भी सम्मलित होंगे। जिनमें एनडीपीएस एक्ट के अपराधों में ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं। वे तीसरे सत्र को संबोधित करेंगे। कार्यशाला के समापन में एडीजी, एटीएस व एसओजी उमेश मिश्रा आभार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के समापन की घोषणा डीजी, जेल अजीत सिंह करेंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें