फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में महिला ने प्रेमी से करवाई पति की हत्या, तीन गिरफ्तार

Fri, 26 May 2017 04:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
muder - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
पाली जिले में प्रेम प्रसंग में बाधक बन रहे पति को उसकी पत्नी ने ही अपने प्रेमी की मदद से हत्या करवाई थी। 16 मई को हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पाली की सदर थाना पुलिस ने मुख्य अभियुक्त व षडयंत्र में शामिल महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक पाली दीपक भार्गव ने बताया कि 18 मई, 2017 को चवरड़ों की ढाणी में एक अज्ञात व्यक्ति की जली हुई लाश मिली थी। जिसकी हड्डियों के कुछ अवशेष मिले थे। जिनमें स्टील की राॅड व क्लीप जले हुए मिले थे। हत्यारों ने हत्या के बाद सबूत मिटाने के लिए वाहन में लाश को रखकर जला दिया। तब सदर थानाधिकारी देरावर सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में साईबर एसआई सेल प्रभारी पदमपाल सिंह एवं एएसआई पदमाराम मीणा की एक विशेष टीम गठित की गई।

एसपी भार्गव ने बताया कि इस तरह के किसी व्यक्ति या औरत के गुमशुदा होने की सूचना जुटाने के लिए आसपास की सीमा के थानों पर सम्पर्क किया गया। तब मृतक रमेश उर्फ खोड़ा मीणा उम्र 35 साल निवासी गुड़ा बालोतान थाना आहोर जिला जालोर के रुप में शिनाख्त की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर पिछले करीब दो साल से अवैध सम्बंध बन गए, इस पर दोनों ने मिलकर.......

arresting - फोटो : Demo pic
मृतक रमेश उर्फ खोड़ा 17 मई से गायब चल रहा था। उसका मोबाईल फोन भी बंद मिला। तब रमेश उर्फ खोड़ा को अन्तिम बार नारायणलाल मीणा निवासी बलाना के साथ उसकी इण्डिगो कार में देखा गया था। घटनास्थल के आसपास भी उस कार की मौजूदगी होना पाई गई थी। इस पर पुलिस टीम ने नारायण लाल मीणा उम्र 35 साल निवासी बलाना थाना तखतगढ़ जिला पाली को पकड़कर पूछताछ की गई।

नारायण लाल ने पूछताछ में हत्या व षड़यंत्र का खुलासा करते हुए साजिश में मृतक रमेश उर्फ खोड़ा की पत्नि अणची देवी और सहयोगी देसाराम मीणा उम्र 35 साल निवासी बलाना थाना तखतगढ़ जिला पाली को भी दबोच लिया। तब सदर थाना पुलिस ने मृतक रमेश की पत्नी आरोपी अणची देवी, उसके प्रेमी नारायणलाल व वारदात में सहयोगी देसाराम मीणा को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में सामने आया कि रमेश उर्फ खोड़ा का दो बार एक्सीडेंट होने से उसके दोनों पैरों में फैक्चर होकर स्टील की राॅड व क्लीप लगे थे। उसके ईलाज के समय रमेश का परिचित आरोपी नारायण लाल मीणा ने मदद के बहाने साथ रहा। तब नारायणलाल की रमेश उर्फ खोड़ा की पत्नि अणची से दोस्ती हो गई और फिर पिछले करीब दो साल से अवैध सम्बंध बन गए।

इस पर दोनों ने मिलकर रमेश खोड़ा को रास्ते से हटाने के लिए हत्या कर दी और शव को एक गाड़ी में पटककर चवरड़ो की सरहद में ले जाकर आग लगा दी। इस खुलासे में सीसीटीवी फुटेज की अहम भूमिका रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें