फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहासुनी के दौरान तैश में आया पति, पत्नी के साथ किया ऐसा सलूक

Fri, 11 Aug 2017 05:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बेटी को ढांढस बंधाते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आपसी कहासुनी के दौरान पति तैश में आ गया और उसने चाकू से पत्नी का गला काट दिया। 
विज्ञापन


दिल दहला देने वाली दरकते रिश्तों की ये घटना कोटा जिले के कुन्हाड़ी थाना इलाके की है। यहां शहर के सकतपुरा इलाके में सुबह किशोरीलाल का पत्नी राजकुमारी से कहासुनी हो गई। ये कहासुनी इतनी बढ़ गई कि तैश में आकर पति किशोरीलाल ने अपनी पत्नी राजकुमारी का चाकू से गला काट दिया। इस पर राजकुमारी दर्द से चिल्लाई तो वह घबराकर वहां से फरार हो गया। इसी दौरान मकान में ही रहने वाला छोटा भाई कमरे में पहुंचा तो राजकुमारी को लहूलुहान हालत में पड़ी देखकर उसे अस्पताल ले जाने लगा, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर फरार पति की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि दंपती में आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता रहता था। ऐसा ही झगड़ा आज भी दोनों के बीच हुआ। दोनों की बेटी स्कूल गई हुई थी तभी पति ने पत्नी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पिछले 15 घंटों में हत्या की दूसरी वारदात के बाद पुलिस भी सकते में है। इससे पहले बीती रात करीब साढ़े नौ बजे एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें