बीकानेर में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर जो घिनौना खेल खेला उसका खुलासा हुआ है। वन विभाग की जमीन को एक जगह से कुत्तों ने खोदा, तो अवैध संबंध और हत्या का एक बड़ा मामला सामने आया। ग्रामीणों ने कुत्तों की खुदाई देखकर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने जमीन खुदाई करवाई तो दंग रह गई। जमीन ने एक लाश दबी थी। लाश की पहचान एक स्थानीय व्यक्ति के रूप में हुई। यह पूरा मामला बीकानेर के लूणकरनसर के वार्ड 32 का है।
प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान मांगीलाल (32) के रूप में हुई है। शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। एसएचओ श्रवणदास ने बताया कि पुलिस जब मृतक के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। ग्रामीणों से हुई पूछताछ में सामने आया कि मांगी लाल की पत्नी कलावती और सवाईसर के रहने वाले राजू मेघवाल के बीच में गलत संबंध थे। आखिरी बार दोनों को साथ ही देखा था।
पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई तो दोनों को सवाईसर गांव से धर दबोचा। पूछताछ में सामने आया कि मांगीलाल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता रह था। मांगी लाल गुजरात में रहकर काम करता था। और पिछले दिनों घर आया हुआ था। 19 जून की रात को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। उसी रात चुन्नी से कलावती ने राजू के साथ मिलकर मांगीलाल का गला घोंट दिया।
इसके बाद दोनों ने मिलकर कम्बल में शव लपेटा और घर के नजदीक ही वन विभाग की जमीन में शव गाड़ दिया। इसके बाच लीलावती अपने चारों बच्चों को लेकर राजू के साथ वहां से फरार हो गई। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अवैध संबंधों की बात स्वीकारी है।