आपराधिक मामलों और बलात्कार के केस में वांटेड एक ईनामी बदमाश को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी पश्चिम अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी भगवान सिंह(30) है। वह बीकानेर जिले में चोतीना कुआं, बीनादेसर हाउस, थाना कोटगेट का रहने वाला है। वह बीकानेर में कोटगेट थाने का हिस्ट्रीशीटर है।
वह पिछले करीब पांच साल से बीकानेर व जोधपुर में दर्ज गंभीर आपराधिक मामलों व बलात्कार के केस में फरार चल रहा था। वर्ष 2012 से वह लगातार अपराध करता आ रहा है। इससे बीकानेर एसपी ने भगवान सिंह को पकड़ने के लिए पांच हजार रुपए का ईनाम घोषित किया था।
एडिशनल एसपी रतन सिंह के मुताबिक वांटेड अपराधियों की धरपकड़ अभियान के दौरान आज स्पेशल टीम के कांस्टेबल अमित सिंह को ईनामी बदमाश भगवान सिंह के निवारू रोड पर ईंट मंडी के आसपास होने की सूचना मिली। तब...
इन गैंगों से चल रही वर्चस्व की लड़ाई
गिरफ्तार
- फोटो : Demo pic
करधनी थानाप्रभारी अनिल जसोरिया के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर वासुदेव सिंह, कांस्टेबल अमित सिंह, अजेंद्र सिंह व एसीपी झोटवाड़ा आॅफिस में तैनात अमन यादव समेत अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने भगवान सिंह को धरदबोचा। उससे एक देशी कट्टा बरामद कर लिया।
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि भगवान सिंह ने ज्यादातर फरारी जयपुर, बीकानेर व जोधपुर में काटी है। वह अलग-अलग जगहों पर नाम व पता बदल कर रह रहा था। भगवान सिंह ने बताया कि उसका बीकानेर के हिस्ट्रीशीटर उम्मेद सिंह उर्फ गोल्डी और बीकानेर के अवैध हथियार तस्कर आमीन खान से वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। बीकानेर में इन गैंगों के आपस में क्रॉस केस भी दर्ज हैं। उसका राजस्थान की विभिन्न जेलों में बंद कुख्यात बदमाशों और आपराधिक गैंगों से संपर्क रहा है।