रूट के विवाद को लेकर उपजे विवाद के बाद असामाजिक तत्वों ने बस को फूंक दिया। देखते ही देखते हुए आग की लपटों से घिरी बस धू-धू कर जलने लगी। इसके बाद इलाके में तनाव फैल गया।
इससे वहां एहतियातन पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया है।
जानकारी के अनुसार जैसलमेर जिले के सांकड़ा थाना क्षेत्र में आज दोपहर जसवंतपुरा गांव के समीप असामाजिक तत्वों ने जोधपुर से दवाड़ा गांव के बीच चलने वाली बस में आग लगा दी। ये बदमाश एक वाहन में सवार होकर आए थे और बस में सवार यात्रियों को नीचे उतारा गया और फिर आग लगा दी गई। कुछ ही देर में बस आग की चपेट में आकर धूं-धूं कर जल उठी। वहीं बस में सवार यात्री घटनास्थल से भाग छूटे।
बताया जा रहा है कि रूट विवाद के चलते एक पक्ष द्वारा बस में आग लगाई गई है। सूचना मिलते ही सांकडा पुलिस मय जाब्ता मौका स्थल पहुंची तथा पड़ताल शुरु कर दी। वहीं बस में लगी आग पर काबू पाने के लिए पोकरण से फायर ब्रिगेड पर मौका स्थल पहुंची। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नाकेबंदी कर तलाश तेज कर दी।