फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चुराकर किया पार्किंग में खड़ा, फिर पांच हजार से एक लाख में सौदा

Wed, 20 Sep 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दोनों वाहन चोर - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो वाहन चुराकर पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर देता था और नाकाबंदी खत्म होने के बाद इन्हे बेच देता था।  गिरोह के कब्जे से एक बोलेरो, एक थार जीप व एक कार बरामद की है।
विज्ञापन


यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में पश्चिम जिले की चौमूं थाना पुलिस ने की है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामप्रसाद उर्फ राजवीर और कीमतराज उर्फ बबलू है। दोनों ही गांव बोंली, जिला सवाईमाधोपुर के रहने वाले है। 

जयपुर शहर व आस-पास के क्षेत्रों में वाहन लूट व चोरी की वारदातों व अवैध हथियार की रोकथान के लिए अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम रतन सिंह के निर्देशन में एसीपी दिनेश शर्मा व थानाधिकारी चौमूं जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

चौपहिया वाहन 50 हजार से 1 लाख तक तथा दुपहिया वाहनों पांच हजार रुपए में बेचे

चोरों से जब्त हथियार - फोटो : Vishnu Sharma
जिसमें 19 सितंबर को कांस्टेबल पवन काजला की सूचना पर टीम ने सामोद पुलिया के पास चौमूं व आनन्द लोक चौंमू में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक रिवाल्वर व एक चाकू बरामद किया।

इनके पास से  एक बोलेरो, जो कि शिवाड़, सवाईमाधोपुर से, एक थार जीप (मुहाना मण्डी जयपुर से चुराई), एक आई 10 कार (सात नम्बर बसस्टेण्ड, जगतपुरा से चुराई) को बरामद किया गया।एडिशनल डीसीपी रतन सिंह के मुताबिक आरोपी रामप्रसाद उर्फ राजवीर जयपुर शहर में विभिन्न थाना इलाकों में करीब डेढ़ दर्जन चोरी की वारदातों में गिरफ्तार हो चुका है। जेल से जमानत पर बाहर आकर गिरोह के साथ करीब 12 दुपहिया व चौपहिया वाहनों को चुराने की वारदातें की है। 

यह गिरोह सवाईमाधोपुर, जयपुर, झुन्झुनू जिलों में रात्री के समय वाहन चुराकर चुराये गये वाहनों को निर्माणाधीन बिल्डिंगों के सामने पार्किंग में खड़ी करता था तथा पुलिस की नाकाबन्दी हटने के बाद अपने साथियों के साथ मिलकर इन चोरी के वाहनों को हरियाणा, चूरू, झुन्झुनू में चौपहिया वाहन पचास हजार से एक लाख रुपए तक तथा दुपहिया वाहनों को पांच हजार रुपए में बेचते थे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें