फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटलू गैंग कर रहा था चिल्ड्रन प्ले बैंक के नकली नोट से ठगी की साजिश

Fri, 04 Aug 2017 03:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
प​कड़ी गई यूपी की टटलू गैंग - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
चिल्ड्रन प्ले बैंक के नकली नोट व खाली कागज की गड्डियों की खेप देकर लाखों की ठगी करने उत्तरप्रदेश से आई टटलू गैंग को वारदात से पहले ही एसओजी ने धरदबोचा। देर रात हुई कार्रवाई में एसओजी ने इस गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 15 लाख रुपए रद्दीनुमा नकली नोट भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन


यह गैंग राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के एक व्यापारी को ठगने की तैयारी में था। उसे जयपुर में सांगानेरी गेट के पास एक होटल के पास बुलाया। लेकिन तभी मुखबिर की सूचना पर एसओजी राजस्थान की टीम ने बदमाशों को धरदबोचा। यह कार्रवाई एसओजी में तैनात एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में की गई।

एडीजी एसओजी उमेश मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार चारों आरोपी उत्तरप्रदेश में अलीगढ़ जिले के रहने वाले हैं। इनमें आरोपी शकील उर्फ मनोज निवासी दिल्ली गेट, अलीगढ़, आरोपी संजय निवासी आर्मीगेट, अलीगढ़, आरोपी रवि शर्मा निवासी दिल्ली गेट, अलीगढ़ तथा बंटी यादव निवासी एलमपुर गढ़िया, अलीगढ़ उत्तरप्रदेश है। इनके कब्जे से 43 नोटों की गड्डियां जब्त की हैं।
विज्ञापन

जानिए, कैसे नकली नोटों की गड्डीयां बनाई

15 लाख रुपए रद्दीनुमा नकली नोट - फोटो : Vishnu Sharma
​इनमें 21 गड्डियों के उपर नीचे 100-100 रुपए के नोट और बीच में इन नोटों की आकर के खाली कागज लगा रखे थे। इसके अलावा 100-100 के नोटों की दो गड्डियां इनमें एक में 100 नोट व दूसरे में 95 नोट व 3 अन्य गड्डियों में उपर व नीचे 100-100 रुपए के असली नोट तथा बीच में चिल्ड्रन प्ले बैंक के हूबहू नकली नोट लगा रखे थे।

इसके अलावा नोटों की 17 गड्डियों में सिर्फ नोट के आकर के कागज लगा रखे थे। यह देखकर एसओजी की टीम भी दंग रह गई। एसओजी ने आरोपियों की यूपी नंबर की एक कार व कुछ कागजात भी बरामद किए है। जब्त नोट एक बैग में भरे हुए थे।

आईजी एसओजी दिनेश एमएन के मुताबिक इस गिरोह ने प्रतापगढ़, राजस्थान निवासी जाकिर से फोन पर संपर्क कर उसे तीन गुना रकम उपलब्ध करवाने का लालच दिया। यानी पांच लाख रुपए में 15 लाख रुपए देने की बात कही और करीब ढाई लाख रुपए पहले ले लिए। इसके बाद बाकी ढाई लाख रुपए लेकर परिवादी जाकिर को कल रात जयपुर में सांगानेरी गेट के पास एक होटल में बुलाया।
विज्ञापन

कार से टटलू गिरोह जयपुर में सांगानेरी गेट पहुंचा, वहां....

Fraud shimla - फोटो : demo pic
​लेकिन शक होने पर परिवादी जाकिर ने एसओजी को इसकी सूचना दी। कल देर रात को कार से टटलू गिरोह जयपुर में सांगानेरी गेट पहुंचा। वहां होटल के बाहर जाकिर का इंतेजार करने लगी। तभी एसओजी के एएसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस ने चारों ठगों को दबोच लिया।

आईजी एसओजी एमएन दिनेश के मुताबिक यह गिरोह उत्तरप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, मुंबई व बिहार इत्यादि जगहों पर लोगों को धन दुगना करने के बहाने असली नोटों के बीच नकली कागज की गड्डी थमाकर असली भारतीय मुद्रा प्राप्त कर लेता है। इसी तरह, असली भारतीय करेंसी के बदले तीन गुना नकली भारतीय करेंसी उपलब्ध करवाने के नाम पर भी ठगी की वारदातें करता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें