फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान की बालकनी ढही, मजदूर दबा

Tue, 27 Jun 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की बालकनी ढही - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जयपुर के महेश नगर इलाके में आज दोपहर को एक निर्माणाधीन मकान की बालकनी भरभराकर गिर गई। जिससे एक मजदूर मलबे के नीचे दब गया। हादसे की वजह से हड़कंप मच गया। तब वहां मौजूद अन्य मजूदरों, मकान मालिक व परिजनों ने मशक्कत कर मलबे में दबे मजदूर को बाहर निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा सूर्यनगर, गोपालपुरा बाईपास निवासी एडवोकेट सुरेश पांडे के मकान में हुआ। उनके मकान के आगे के हिस्से को तोड़कर दोबारा बनाया जा रहा था। घटना के वक्त एक मजदूर मकान के अगले हिस्से में ड्रिल मशीन द्वारा छेद कर रहा था तभी अचानक मकान की बालकनी का एक बड़ा हिस्सा ढह गया जिसके चलते मजदूर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गया। घटना से वहां हड़कंप मच गया। आसपास मौजूद लोगों ने मजदूर को मलबे से बाहर निकाला और उसे एसएमएस अस्पताल ले जाया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें