फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ा बेकाबू ट्रक, बालक की मौत

Wed, 05 Jul 2017 01:45 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जयपुर दिल्ली हाइवे पर तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने बीती देर रात घर के बाहर सो रहे परिवार पर चढ़ गया। जिससे एक बालक की मौत हो गई। जबकि उसके माता पिता घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


यह दर्दनाक हादसा कोटपूतली में हुआ।हादसे का शिकार गोविंद (16) अपने पिता संजय और मां के साथ बानसूर रोड पर धर्मकांटे के पास कच्चे मकान में रहता था। गोविंद के पिता संजय यहीं ताला चाबी ठीक करने का काम करते है। बीती देर रात को संजय उनकी पत्नी और बेटा गोविंद गर्मी ज्यादा होने से मकान के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे।

तभी देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार ट्रक वहां से गुजरा। लेकिन तभी ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और चारपाईयों पर सो रहे संजय के परिवार को टक्कर मार दी। इससे तीनों जने गंभीर घायल हो गए। दूसरी तरफ, ट्रक चारपाई को टक्कर मारते हुए वहां लगे बिजली के एक पोल से टकरा कर रुक गया। इसके बाद ड्राइवर वहां से भाग निकला।
विज्ञापन


ट्रक के बिजली पोल से टकराने और घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास रहने वाले लोग दौड़कर बाहर आ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को फोन किया। इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां संजय के बेटे गोविंद को पुलिस ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें