फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर झूल रहे थे तार, दो युवकों के गले में फंसे, करंट से मौत

Sun, 04 Jun 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पाली जिले के आनन्दपुर कालू क्षेत्र में रविवार को करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा फालका गांव में हुआ। युवकों की मौत से स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने मुआवजे की मांग को लेकर करीब चार घंटे बाद धरना प्रदर्शन किया और घटनास्थल पर पड़े शवों को नहीं उठाने दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर ग्रामीणों ने शवों को उठवाकर पोस्टमार्टम करवाया। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक फालका गांव में शनिवार रात तेज अंधड़ आया था। इससे वहां 11 केवी बिजली लाइन के तार टूट कर झूल गए। जिस जगह यह तार टूटकर लटक गए। वहां आसपास बबूल की झांडियां होने से यह किसी को नजर नहीं आए। 

रविवार को सुबह करीब छह बजे इसी गांव में रहने वाला सुरेन्द्र पुत्र सांवलराम और सम्मत पुत्र किशनाराम मेघवाल अपनी बाइक लेकर जंगल में शौच के लिए जा रहे थे। इसी दौरान बिजली का तार बाइक चला रहे युवक और पीछे बैठे उसके साथी के गले में अटककर लिपट गया। बिजली के तार में करंट दौड़ रहा था। इससे बाइक सवार दोनों युवक भी करंट की चपेट में आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मृतकों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलवाने का आश्वासन

demo pic - फोटो : अमर उजाला
कुछ देर बाद इसी रोड से गुजर रहे लोगों ने सुरेंद्र औार सम्मत को अचेत पड़ा देखा तो गांव वालों को इसकी जानकारी दी। तब मौके पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही बिजली डिस्कॉम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया।

तब एसडीएम और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और करीब चार घंटे तक समझाइश की। एसडीएम ने दोनों मृतकों के परिजनों को आर्थिक मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश शांत हुआ और वे शवों को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए। तब परिजनों को सौंपा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें