फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधविश्वास की हद, गर्म चिमटे से दाग दिया दो साल की मासूम को

Thu, 10 Aug 2017 08:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अंधविश्वास मासूमों की जान पर भारी पड़ता जा रहा है। कभी बच्चों के देसी इलाज तो कभी दाग कर बच्चों का उपचार करवाने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। अबकी बार पेट में परेशानी के चलते बच्चे को भोपे ने दाग दिया है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के आदिवासी इलाके का है। यहां पाली जिले के हिमांद गांव में एक बच्ची जसोदा के पेट में आफरा आने की परेशानी बताई जा रही थी। मां—बाप ने कुछ दिन दवा दिलाई, लेकिन जब ज्यादा असर नहीं हुआ तो वो गांव के ही एक भोपे की बात में आ गए। परिजन बच्ची को झाड़—फूंक करने वाले भोपे के पास ले गए।

भोपे ने बच्ची के इलाज करने की बात कहकर उसके पेट पर गर्म चिमटे से दाग दिया। दो साल की बच्ची इससे बुरी तरह जख्मी हो गई। गर्म चिमटे से दागे जाने के बाद जसोदा का रोना बंद ही नहीं हुआ। हालत और बिगड़ने लगी, इससे घबरा कर परिजन उसे पास ही अस्पताल में लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से घायल बच्ची को ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल में रैफर कर दिया गया। अब बच्ची का यहां उपचार जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें