फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग सहित दो वाहन चोरों को पकड़ा, सात बाइक बरामद

Wed, 07 Jun 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जयपुर में वाहन चोरी की वारदातें करने वाले एक शातिर वाहन चोर और उसके बाल अपचारी साथी को खोह नागोरियान थाना पुलिस ने बुधवार को पकड़ लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुराई गई सात मोटरसाइकिलें बरामद कर ली है।
विज्ञापन


थानाप्रभारी राजेश विद्यार्थी ने बताया कि दोनों वाहन चोरों को लूणियावास मोड़ के पास बुधवार सुबह नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। वे जिस बाइक पर घूम रहे थे उसके दस्तावेज नहीं थे। पूछताछ करने पर बचकर निकलने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें धरदबोचा। पूछताछ में वह बाइक चोरी की होना बताया।

पकड़ा गया बालअपचारी गोनेर रोड पर लूणियावास का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अनिल महावर खोह नागोरियान में खातीपुरा, जगतपुरा का रहने वाला है। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि दोनों वाहन चोरों ने खोह नागोरियान, कानोता, जवाहर नगर, जवाहर सर्किल महेश नगर से सात मोटरसाइकिल चुराने की वारदातें करना बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें