जयपुर के रामगंज में हुए पथराव के दिन भीड़ द्वारा तोड़ी गई एंबुलैंस
- फोटो : Amar Ujala
राजधानी जयपुर के रामगंज में पिछले महीने हुए हिंसक उपद्रव मामले में पुलिस ने आज दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने 30 आरोपियों की पहचान की है। आज पुलिस ने रामगंज के रहने वाले शफाकत और मुस्तकीम को गिरफ्तार किया। इससे पहले पुलिस ने बाबू का टीबा के रहने वाले एक आरोपी मूसा को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।
पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों ने हिंसा के दौरान लोगों को भड़काकर दंगा करवाने में अहम भूमिका अदा की थी। आरोपियों ने हिंसा के लिए भीड़ को इकट्ठा करने का काम किया था। उपद्रव के दौरान तीनों आरोपियों के फुटेज रामगंज चौपड़ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।