दोनों भाई रोजाना जिस काम को करते थे आज वहीं काम उन्हें दगा दे गया। जिसके चलते दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना अलवर जिले के बानसुर थाना क्षेत्र की है। यहां के तन हाजीपुर के जिंदावली ढाणी में रोजाना की तरह विनोद और सोनू ट्रैक्टर में बजरी भरने गए। यहां बजरी भरने के दौरान ही करीब 20 फीट गहरी खान में बजरी भरते समय ऊपर से मिट्टी ढह गई। इससे दोनों भाई मिट्टी में दब गए। ये देख आसपास मौजूद ग्रामीणों की सहायता से दोनों को मिट्टी से बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को बानसुर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।