फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों ने युवती को किया अगवा, आग से जला देने का प्रयास

Thu, 02 Mar 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : demo pic
विज्ञापन
राजस्थान के बारां जिले में अटरू क्षेत्र में दो सगे भाई तलवार की नोंक पर बाथरूम में मौजूद 21 साल की एक युवती को अपहरण कर ले गए। दिनदहाडे़ हुई अपहरण की वारदात में दोनों आरोपी भाईयों ने बाथरूम में नहा रही युवती को खींचकर बाहर निकाला। उसे मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद उसे केरोसिन उडेलकर आग लगाने की कोशिश की। लेकिन युवती के कपड़े गीले होने से आग नहीं लगी।
विज्ञापन


उन्होंने विरोध करने आए आसपास के लोगों को धारदार हथियार दिखाकर धमका कर पीछे कर दिया। फिर जबरन हालत में युवती को बाइक पर बैठाकर भाग निकले। तब तक पीछा करते हुए इलाके के लोग आ गए। जिससे दोनों अपहर्ता भाईयों को युवती को वहां छोड़कर भागना पड़ा। हालांकि, मंगलवार को हुई वारदात को तीन दिन गुजर गए, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोटा रेंज आईजी विशाल बंसल खुद बुधवार कोअटरू पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती पीडि़ता युवती के परिजनों से मुलाकात करने के बाद इलाके के पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। साथ ही, वारदात में लिप्त दोनों आरोपी भाईयों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह मामला अटरू तहसील के गांव सकतपुर का है। बताया जा रहा है कि जिन दो भाइयों ने वारदात कीए उनके परिवार की एक युवती पिछले करीब 3 दिन से लापता है. जिसमें आरोप है कि पीडि़ता युवती के परिवार में उस युवती को गायब करने का हाथ है। इसी बदले की आग में दोनों भाई तलवार लेकर बाइक से पीडि़ता युवती के घर पहुंचे। जहां वह बाथरूम में नहा रहीथी।

आरोपियों ने उसे बाथरूम से बाहर निकाला। उसे खींचते हुए सड़क पर ले आए। तलवार से हमला कर घायल कर दिया। फिर आग लगाने की कोशिश की और फिर उसे अपहरण कर बाइक से जंगल की तरफ ले गए। जहां लोगों के आने पर छोड़ भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें