फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा काउंटर से दवाएं चुराकर बेचते धरे गए दो दलाल

Fri, 22 Sep 2017 08:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
दोनों आरोपी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राजधानी के चिकित्सालयों में मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा काउंटर के कर्मचारियों से मिलीभगत कर नि:शुल्क दवाओं को चुराकर बेचने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धरदबोचा।
विज्ञापन


यह मामला है जयपुर के सेठी कॉलोनी स्थित मनोचिकित्सालय का। जहां से ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आजाद नगर निवासी आरोपी भागचन्द उर्फ राजू व सिन्धी कॉलोनी जवाहर नगर निवासी सुरेश कुमार वेदी को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चुराई हुई दवाइयां भी बरामद कर पूछताछ की जा रही है। 

थानाधिकारी नरेश मीणा ने बताया कि गुरुवार को मनोचिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. प्रदीप शर्मा ने ट्रासंपोर्ट नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि अस्पताल के मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा काउंटर पर तैनात संविदाकर्मी प्रवीण कुमार से मिलीभगत आरोपी भागचन्द व सुरेश नि:शुल्क दवाएं चुराकर वहां आने वाले भोलेभाले ग्रामीणों को दवाइयां बेच रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात दोनों आरोपियों को दवाईयां बेचते हुए पकड़ लिया। मामले की भनक लगते ही काउंटर पर तैनात संविदाकर्मी प्रवीण गायब हो गया। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी अस्पताल में संचालित मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा काउंटर से प्रवीण की मदद से दवाइयां चुराकर हॉस्पिटल के बाहर बेचते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें