फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी दस्तावेजों से 66 लाख रुपए हड़पने वाले दो जने गिरफ्तार

Thu, 06 Jul 2017 07:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर जिले की क्लाॅक टावर थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर प्लाॅट बेचकर 66 लाख रुपए की चपत लगाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


बलदेव नगर निवासी विजय निचानी ने क्लाॅक टावर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर प्लाॅट बेचकर 66 लाख रुपए कुछ भूमाफियाओं ने हड़प लिए। रिपोर्ट पर पुलिस ने छातड़ी निवासी रघुवीर सिंह गुर्जर और सराधना निवासी पप्पूलाल रैगर को गिरफ्तार किया है। घटना का मुख्य आरोपी मनीष हिमथानी अभी फरार चल रहा है। पकड़े गए आरोपियों ने रुपए हड़पना कबूल कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रघुवीर सिंह गुर्जर पूर्व में हत्या और ट्रकों के चैसिस बदलने के जुर्म में जेल भी जा चुका है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें