कार सवार एक सिरफिरे ने बीती देर रात को रिवॉल्वर से हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद वहां दहशत फैलाकर भाग निकला।
वारदात से स्थानीय लोगों में हड़कंंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी भी करवाई। लेकिन बदमाश का पता नहीं चला। यह वारदात राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुहाना इलाके में हुई। मुहाना पुलिस के मुताबिक रात करीब 9 बजे कार सवार बदमाश की एक युवक से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद कार सवार बदमाश ने दो बार हवाई फायर किया और वहां से भाग निकला। प्रारंभिक पूछताछ में फायरिंग करने वाले आरोपी का नाम पवन बताया जा रहा है।
पुलिस घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालने में जुटी है। फिलहाल इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं करवाया गया है।