फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्यूशन टीचर' पर हवस हुई हावी, मासूम को बना डाला शिकार

Tue, 03 Oct 2017 06:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
मासूम ट्यूशन जाने से कतराने लगी, परिजनों ने पूछा तो उनके होश उड़ गए। नौ साल की मासूम ने बताया कि टीचर उसके साथ गंदा काम करता है। 
विज्ञापन


गुरू-शिष्या के रिश्ते के तार-तार करने वाला यह मामला राजस्थान के जैसलमेर में सामने आया है। यहां एक बालिका के परिजनों ने ट्यूशन टीचर पर बालिका के साथ ज्यादती का मामला दर्ज कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, यहां नोख थाना इलाके में एक शिक्षक जितेंद्र कुमार के खिलाफ बालिका के परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। परिजनों का आरोप है कि बालिका को जितेंद्र कुमार ट्यूशन पढ़ाता था, इस दौरान वह उसके साथ ज्यादती करता था।  
Trending Videos
विज्ञापन

rape
परिजनों के अनुसार पिछले दो दिनों से मासूम बालिका ट्यूशन जाने से कतराने लगी। परिजनों ने जब ट्यू्शन जाने से इंकार करने का कारण जानना चाहा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों ने कभी ऐसा नहीं सोचा कि बालिका के भविष्य को सुधारने के लिए जिस शिक्षक के पास भेजा जा रहा है वही शिक्षक मासूम के भविष्य के साथ खिलवाड़ करेगा।

पुलिस ने मासूम बालिका को मेडिकल के लिए पोकरण भेजा है। वहीं मामला दर्ज करने के साथ ही नोख पुलिस ने जांच तेज कर दी है। वहीं आरोपी शिक्षक को सूचना मिलते ही वह फरार हो गया है पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें