हिमाचल के ऊना में एक युवती की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पंजाब से माथा टेकने आई इस युवती के साथ उसका मौसेरा भाई भी था। दोनों एक किराए के कमरे में ठहरे हुए थे।
पुलिस के अनुसार सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह में 21 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक युवती जालंधर की रहने वाला बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
युवती अपने मौसेरे भाई के साथ पीरनिगाह माथा टेकने के लिए पहुंची हुई थी। जानकारी के अनुसार कविता अपने मौसेरे भाई के साथ शुक्रवार शाम माथा टेकने के लिए पीरनिगाह मंदिर पहुंची हुई थी। रात होने के चलते दोनों ने मंदिर के समीप एक किराए के कमरे में ठहर गए, जहां देर रात युवती की तबीयत बिगडने से मौत हो गई।
मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। मामले के हत्या है या आत्महत्या पुलिस ने पूरे मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मृतका के मौसेरे भाई के ब्यान कलमबद्ध करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद भी मौत के कारणों का पता चल पाएगा।