प्रदेश में अच्छी बारिश से गोमती नदी मंगलवार से उफान पर है। इसी बीच तीन युवक नदी के बहाव क्षेत्र में दो स्थानों पर फंस गए। वे रातभर वहीं फंसे रहे। जिन्हें एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने आज सुबह तेजी से प्रयास करते हुए सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
जानकारी के अनुसार राजस्थान में राजसमंद जिले में बहकर गुजरने वाली गोमती नदी पिछले चार दिनों से हुई तेज बारिश से उफान पर है। जिससे इस नदी से सटे छापरखेड़ी गांव में पानी घुस गया। मंगलवार को शाम को नदी के बहाव क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोग फंस गए।
सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। लेकिन पानी के लगातार बढ़ते वेग के चलते तीनों युवकों की मदद के लिए उदयपुर से एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया गया।
बीती देर रात को 35 सदस्यीय रेस्क्यू टीम मौके पर पंहुची।