तेज रफ्तार में आ रही स्कूल बस ने एक मासूम की जान ले ली। ड्राइवर ने बिना साइड देखे बस घुमा दी, जिससे तीन साल की मासूम उसकी चपेट में आ गई।
दरअसल, उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में खुले में शौच करने गई बच्ची स्कूल बस की चपेट में आ गई। बस से कुचल जाने के कारण बच्ची की मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शहर के भूवाणा स्थित उपनगरीय क्षेत्र चित्रकूट नगर में शुक्रवार सुबह 3 साल की मासूम भावना अपने घर के पास की झाडि़यों में शौच करने गई थी। उस दौरान एक निजी विद्यालय श्रीराम स्कूल की बस के ड्राइवर ने बिना देखे बस को घुमाने की कोशिश की। बस को घुमाने के दौरान भावना बस की चपेट में आ गई।