फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से चोरी का माल बिकवा रहा था यह, मास्टरमाइंड समेत तीन गिरफ्तार 

Fri, 21 Apr 2017 01:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
विश्वकर्मा थाना पुलिस - फोटो : Vishnu Sharma
विज्ञापन
जोधपुर जेल में बैठकर चोरी का माल बिकवाने वाले एक सजायाफ्ता शातिर ठग और उसके गिरोह में शामिल दो व्यापारियों को गिरफ्तार करने में जयपुर कमिश्नरेट की विश्वकर्मा थाना पुलिस ने कामयाबी हासिल की है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार कोर्ट को में पेश किया। 
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी महेंद्र जैन है, जो कि गांव भटिंडा, तहसील लूणी, जोधपुर का रहने वाला है। सोजतपुर पाली में घी से भरा एक ट्रक खुर्द—बुर्द करने के आरोप में उसे सजा सुनाई गई थी।  दो अन्य गिरफ्तार आरोपी अरविंद जैन निवासी देवली, मारवाड़ जंक्शन पाली और पृथ्वीसिंह निवासी सिवाड़ा, पाली है। इन दोनों का पाली में किराणे का व्यवसाय है। इससे पहले गिरोह से जुड़े आरोपी व्यवसायी आसनदास को पुलिस ने करीब एक महीने पहले गिरफ्तार किया था।

उसी से हुई पूछताछ में गिरोह की पर्ते खुलती चली गई। जानकारी के मुताबिक मास्टरमाइंड आरोपी महेंद्र जैन एक ऐसे गिरोह से जुड़ा हुआ है जो ट्रांसपोर्ट व्यापारियों के लाखों रुपए के माल को खुर्दबुर्द करता है। इसके बाद चोरी के माल को गिरोह से जुड़े लोग जोधपुर जेल में सजा काट रहे महेंद्र जैन से संपर्क करते है। महेंद्र जैन जेल से ही स्थानीय व्यापारियों से संपर्क कर चोरी का माल बिकवाता है। 
विज्ञापन


 
Trending Videos
विज्ञापन

और फिर जोधपुर जेल में बंद मास्टरमाइंड महेंद्र जैन का नाम सामने आया

arrested - फोटो : Demo pic
एडिशनल डीसीपी रतनसिंह के मुताबिक वीकेआई निवासी ट्रांसपोर्ट व्यापारी सुमित बत्रा ने 22 फरवरी को वीकेआई थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उन्होंने एक ट्रक में करीब 20 लाख रुपए का माल भरकर जयपुर से जोधपुर के लिए रवाना किया था। लेकिन आरोपी श्रीराम विश्नोई और दिनेश जाट ने माल खुर्दबुर्द कर हड़प गए। तब थानाप्रभारी रतनसिंह के नेतृत्व में सबइंस्पेक्टर मुकेश खराड़िया, कांस्टेबल करण सिंह व अन्य की टीम गठित की गई।

जांच में सामने आया कि जो माल खुर्द—बुर्द पर किया गया वह टैग लगा युक्त माल जोधपुर में ही किराणा व्यवसायी आसनदास बेच रहा है। पुलिस ने आसनदास को पकड़कर पूूछताछ की तो गिरोह की कड़ियां खुलती गई और फिर जोधपुर जेल में बंद मास्टरमाइंड महेंद्र जैन का नाम सामने आया। जिसे पुलिस ने गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट पर जोधपुर जेल से गिरफ्तार किया तो पूछताछ में चोरी का माल ​व्यापारी अरविंद व पृथ्वीसिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके लिए सबइंस्पेक्टर मुकेश खराडिया के नेतृत्व में टीम जोधपुर भेजी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें