फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआं खोदने उतरे थे तीन लोग, जमीन के अंदर मिली मौत

Wed, 27 Dec 2017 07:53 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
बचाव कार्य में लगे श्रमिक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अजमेर जिले के केकड़ी उपखण्ड के कादेड़ा गांव में आज एक हादसे ने तीन लोगों की जान ले ली। यहां कुआं खुदाई का कार्य चल रहा था। अचानक मिट्टी ढहने से तीन श्रमिक इसमें दब गए और उनकी मौत हो गई। मरने वालों में दो चचेरे भाई थे। तीनों की मौत से गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन


केकड़ी थानाधिकारी नेमीचंद चौधरी ने बताया कि कादेड़ा गांव निवासी देवकिशन कुमावत के कुएं की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई। जिसमें काम कर रहे सोमलपुर निवासी इमरान, उसका चचेरा भाई इब्राहिम और मसूदा निवासी रणजीत रावत दब गए। सूचना मिलते ही एसडीएम नीरज मीणा व पुलिस का जाप्ता मौके पर पहुंचा। करीब ढाई घंटे के रेस्क्यू आॅपरेशन के बाद तीनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद अस्पताल की मोर्चरी में तीनों के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


एसडीएम नीरज मीणा ने मृतकों के परिवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन भी दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें