फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़े एक साथ इतने बदमाश, बस में भरकर ले गए कोर्ट

Sat, 06 Jan 2018 07:35 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
अजमेर की अलवर गेट थाना पुलिस ने उपचुनाव के मद्देनजर विशेष सर्च अभियान चलाया। जिसमें करीब 3 दर्जन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों के कब्जे से अवैध हथियार और शराब भी बरामद की गई है।
विज्ञापन


अलवर गेट थानाप्रभारी हरिपाल सिंह ने बताया कि उपचुनाव को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने क्षेत्र में विशेष नजर बनाए रखने के निर्देश दिए थे। इसके तहत थाने की चार टीमें गठित कर हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखी गई तो 28 बदमाश संदिग्ध गतिविधियां करते पाए गए। वहीं, चार बदमाश झगड़ा करते हुए मिले। इसके अलावा बांदनवाड़ा निवासी शिवराज के कब्जे से एक देशी कट्टा, डबल स्टोरी नाका मदार निवासी फिरोज के कब्जे से धारदार तलवार और गुर्जर धरती निवासी देवेन्द्र सिंह अवैध शराब बेचते पाया गया।
विज्ञापन


सभी 35 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें