डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को साध्वी के यौन शोषण के आरोप में पंचकुला सीबीआई कोर्ट द्वारा दोषी ठहराने के बाद उपद्रव की घटनाएं हुई। यहां कोटा में भी डेरा समर्थकों ने भौंरा रेलवे स्टेशन पर आग लगा दी थी।
कोटा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए जीआरपी के सहयोग से आज तीन डेरा समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीण एसपी राजीव पचार ने बताया कि पकड़े गए तीनो आरोपी बीस साल से डेरा समर्थक हैं। आरोपी गुरमीत सिंह, सुखदेव सिह और सुरेन्द्र सिहं ने रहीम को न्यायलय द्वारा दोषी करार देने के बाद आगजनी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियो ने स्टेशन पर मौजूद कर्मचारियो के साथ मारपीट भी की थी और बोलेरो कार लेकर फरार हो गए थे।
पुलिस ने बोलेरो कार के वारदात में शामिल होने के बाद तलाशी अभियान चलाया और प्रेमपुरा गांव में दबिश देकर कार को बरामद कर आरोपियो को नयापुरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में गुरमीत सिंह और सुखदेव सिंह जीजा साले हैं जबकि तीसरा आरोपी सुरेन्द्र भी इनका रिश्तैदार है।
पुलिस ने आरोपियो को जीआरपी को सौप दिया है। अब जीआरपी विभिन्न धाराओ में आरोपियो के खिलाफ दर्ज किए गए मामले की जांच में जुटी है।