प्रतापगढ़ जिले में पुलिस ने रविवार को भारी मात्रा में मादक पदार्थों की खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। करीब 1.37 क्विंटल डोडा चूरा की तस्करी एक ट्रक में प्याज से भरे कट्टों के बीच छिपाकर की जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रतापगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ट्रक ड्राइवर मनीष, निवासी बड़ चिचोली, तहसील पंडुुरण जिला छिंदवाड़ा (मप्र), राजू निवासी, नान्दनवाडी, तहसील पंडुरण जिहै। इनके खिलाफ थाना हथुनिया में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
हथुनिया थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह नेतृत्व में नाकाबंदी के दौरान सूचना मिली थी ट्रक मन्दसौर की तरफ से आ रहा है जिसमें मादक पदार्थों की बड़ी खेप तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने ट्रक की तलाशी ली तब ट्रक के अन्दर प्याज के कट्टों के बीच छुपा कर रखे गये छह कट्टे नजर आए। जिनमें अवैध अफीम का डोडा चुरा मिला। जिसका वजन करीब 1 क्विटंल 37 किलोग्राम होना पाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर उसमें सवार तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि इस खेप को वे इन्दौर से पठानकोट (पंजाब) ले जा रहे है।