राजस्थान प्रदेश में अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद हैं इसकी बानगी एक बार फिर देखने को मिली है। इस बार जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर ने वकील को जान से मारने की धमकी दी है।
मामला अजमेर के आदर्श नगर निवासी वकील से जुड़ा है। जिसके बाद वकील ने जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। इसमें वकील ने जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि आदर्श नगर निवासी वकील सुरेन्द्र चौधरी ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि हत्या के मामले में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। इससे उसका पूरा परिवार दहशत में है। वकील चौधरी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।