फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल बिजनेस वुमन डेथ मिस्ट्रीः फरार पति को होटल से आधी रात को धरा

Fri, 03 Nov 2017 02:10 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
shubhangana raj - फोटो : सोशल मीड‌िया
विज्ञापन
राजधानी के हाई प्रोफाइल परिवार से जुड़ी बिजनेस वुमन और करोड़ों की मालकिन शुभांगना राज सावलानी की मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है। मामले में पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए इस हाई प्रोफाइल लेडी के फरार चल रहे बिजनेसमैन पति को हाइवे पर स्थित एक होटल से गिरफ्तार कर लिए।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार शुभागना के पति ने छिपने के लिए वहां शरण ले रखी थी। उसके खिलाफ पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस डेथ मिस्ट्री की जांच एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को सौंपी गई थी। एसीपी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राजकुमार सावलानी उम्र 48 साल निवासी सी-स्कीम, जयपुर है।

राजकुमार की 40 वर्षीया पत्नी शुभांगना करोड़ों रुपए की मालकिन थी। वह जसोदा देवी कॉलेजेज एंड इंस्टीट्यूशन्स की चेयरपर्सन थी और पिता प्रेम सुराणा दीपशिखा एजुकेशन ग्रुप के डायरेक्टर थी। 27 अगस्त को अलसुबह शुभांगना की लाश सी-स्कीम स्थित अपने बंगले के बैडरूम में फंदे पर लटकते हुए मिली थी।
विज्ञापन

शुभांगना का पति रखता था सात-आठ मोबाइल

शुभांगना-राजकुमार सावलानी - फोटो : social media
घटना के बाद शुभांगना के पिता प्रेम सुराणा ने अपने दामाद राजकुमार पर बेटी की हत्या कर उसे सुसाइड का रूप देने का आरोप लगाते हुए जयपुर के अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। प्रारंभ में केस की जांच तत्कालीन थानाप्रभारी बालाराम चौधरी को सौंपी गई। बाद में, शुभांगना के पिता ने पुलिस पड़ताल और अनुसंधान अधिकारी की कार्रवाई पर सवाल उठाए तब इसकी जांच एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को सौंपी गई थी।

पुलिस ने राजकुमार से पूछताछ के लिए उसे लीगल नोटिस भिजवाए। लेकिन सुसाइड केस के कुछ दिनों से वह गायब हो गया। वह अपने पास करीब सात-आठ मोबाइल फोन रखता था। इसी बीच तलाश में जुटे पुलिस को राजकुमार से जुड़े एक नजदीकी व्यक्ति की कॉल लोकेशन के आधार पर उसके अजमेर किशनगढ़ हाइवे पर एक होटल में ठहरने की सूचना मिली।
विज्ञापन

बचने के लिए हाइवे पर होटल में ठहरा

आरोपी राजकुमार सावलानी - फोटो : social media
होटल में ठहरने की सूचना मिलते ही एसीपी बस्सी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने देर रात डेढ़ बजे हाइवे पर एक होटल में छिपकर ठहरे राजकुमार सावलानी को धरदबोचा। एसीपी पुष्पेंद्र सिंह के मुताबिक देर रात वे राजकुमार की तलाश में पहुंचे तो तब सादावर्दी में पुलिसकर्मियों को देखकर स्थानीय लोगों में हल्ला मच गया। तब उन्हें समझाकर शांत किया।

इसके बाद जिस होटल में पहुंचे वहां भी होटलकर्मियों ने पुलिस को एकबारगी गच्चा देकर लौटा दिया। लेकिन एसीपी की चालाकी से पुलिस वापस होटल पहुंची। तब होटल में ठहरा राजकुमार भागने की फिराक में था। लेकिन तभी पुलिस ने उसे धरदबोचा। वह कल ही दिल्ली से जयपुर पहुंचकर हाइवे पर होटल में ठहरा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें