फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से मैसेज हुआ 'वायरल', पर तलाशी में नहीं मिला मोबाइल

Fri, 21 Jul 2017 03:25 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
कैदी ने जेल के अंदर से वीडियो वायरल किया तो जेल प्रशासन हरकत में आ गया। पूरे जेल की सघन तलाशी की गई, लेकिन हाथ कुछ नहीं आया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के नागौर की जेल का है। एक वीडियो वायरल हुआ। दावा किया गया है कि यह वीडियो जेल के अंदर ही एक कैदी ने बनाया है। वीडियो में जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप भी लगाए गए। इसमें कहा कि मोबाइल उपलब्ध आसानी से हो जाता है बस स्टाफ को उसके लिए पैसे देने होते हैं, वहीं नशा भी मिल जाता है। दूसरी तरफ एक कैदी और उसके वकील के बीच इसी तरह का ऑडियो भी वायरल हुआ।
विज्ञापन


इन सब के बाद जेल प्रशासन हरकत में आया और शुक्रवार सुबह जांच अभियान शुरू किया गया। इसमें जेल का चप्पा चप्पा छाना गया। पूरी तलाशी ली गई। करीब घंटा भर तक लाव लश्कर के साथ अधिकारी जुटे रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें