फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे में घर से निकले प्रेमी युगल ने लगाई एक एेसी छलांग कि...

Mon, 04 Sep 2017 01:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
love affair - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
प्यार में निराश एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने मौत की ऐसी छलांग लगाई कि उनके चिथड़े हवा में उड़ कर बिखर गए। हालांकि कोई सुसाइड नहीं मिला है ऐसे में पुलिस प्रेम प्रसंग को ही खुदकुशी का कारण मान रही है और पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


सामूहिक खुदकुशी का यह मामला है राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के पीलीबंगा का। जहां सोमवार को प्रेमी युगल ने रावतसर रेलवे फाटक के पास धड़धड़ाते हुए तेज रफ्तार में निकली ट्रेन के सामने  प्रेमी युगल ने छलांग लगाकर जान दे दी। 

सूरतगढ़ जीआरपी के अनुसार खुदकुशी करने वाले युवक के शव की शिनाख्त राजेश उर्फ राजकुमार मेघवाल निवासी पक्का सहारण के रूप में हुई है और युवती की शिनाख्त सुलोचना मेघवाल निवासी कालीबंगा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये वजह आई सामने, लेकिन

रेलवे ट्रेक - फोटो : Amar Ujala
आज सुबह अहमदाबाद-जम्मूतवी ट्रेन पीलीबंगा से होकर गुजर रही थी। तभी एक लड़का और लड़की दौड़ते हुए पटरी के किनारे आ गए। यह देखकर ट्रेन के ड्राइवर को गड़बड़ी का अंदेशा हुआ तो उसने हॉर्न बजाया। ज्योंही ट्रेन नजदीक पहुंची तभी प्रेमी युगल ने हाथ पकड़कर ट्रेन के सामने छलांग लगा दी और पलक झपकते ही उनके शरीर के चिथड़े हवा में उड़ गए।

इसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को रोका और फिर जीआरपी को सूचना दी। तब जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसा होने पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को फोन कर हादसे की जानकारी दी। 

तब राजेश और सुलोचना में प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया। यह भी सामने आया कि वे शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इसके खिलाफ थे। इसी बीच कल रात को राजेश व सुलोचना अपने घर से निकल गए और आज सुबह रावतसर फाटक पर पहुंचे जहां उन्होंने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। घटना से परिजनों में भी कोहराम मच गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें