करौली जिले के मण्डरायल तहसील में स्थित तीन पोखर गांव में एक युवती ने अपने परिचित युवक के घर पहुंची और जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
मंडरायल थानाधिकारी के मुताबिक बीती रात तीन पोखर निवासी गोविंदा गुर्जर के मकान के परिसर में एक युवती का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव के पास जहर की शीशी एवं आधार कार्ड भी मिला है। इसके आधार पर शव की शिनाख्त केरल निवासी 27 वर्षीया श्यामा के रुप में हुई।
बताया जा रहा है कि श्यामा जयपुर में एक निजी अस्पताल में जॉब कर रही थी। उसकी दोस्ती गोविंद गुर्जर के बेटे विष्णु से ग्वालियर में हुई थी। श्यामा वहां नर्सिंग ट्यूटर थी और विष्णु वहां नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था।
हाल ही में श्यामा की जयपुर के अस्पताल में नौकरी लगने के बाद वह यहीं रहने लग गई। दो दिन पहले वह करौली में विष्णु गुर्जर के घर पहुंची और वहां जहर खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बुधवार को परिजनों के यहां पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया। प्रारंभिक पड़ताल में मृतका युवती और युवक के बीच गहरी दोस्ती होने और पिछले कुछ अरसे से दूरियां बन जाने की जानकारी मिली है। जिसकी पुष्टि करने में पुलिस जुटी हुई है।