शहर के विभिन्न इलाकों से वाहन चुराकर ग्रामीण इलाकों में औने—पौने दामों में बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर जयपुर कमिश्नरेट के पूर्व जिले की प्रताप नगर थाना पुलिस ने नौ वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।
इस गिरोह से हुई प्रारंभिक पूछताछ के बाद पुलिस ने चुराई गई 16 मोटरसाइकिलें, एक डीआरआई जीप व एक टाटा मैजिक लोडिंग जब्त किया है। इनसे और भी वारदातें खुलने की संभावना है। यह गिरोह सूने स्थानों पर खडे दोपहिया वाहन व चार पहिया वाहनों की रैकी कर चोरी कर ले जाते थे। जिन्हें ग्रामीण ईलाके में ओने-पोने दामों में बेच देते है।
पुलिस उपायुक्त पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंकज उर्फ पवन मीणा निवासी ग्राम बड़ापुरा, टोडाभीम जिला करौली का है, इसी तरह रामप्रसाद निवासी ग्राम माचड़ी, टोडाभीम का है।आरोपी अनिल कुमार निवासी ग्राम सांकरवाड़ा, टोडाभीम का है। आरोपी रिन्कू मीणा निवासी ग्राम भूडा सांकरवाड़ा टोडाभीम, आरोपी राकेश निवासी ग्राम नांगल शेरपुर, बालघाट जिला करौली का रहने वाला है। आरोपी ऋषिकेष मीणा निवासी ग्राम इनायती सपोटरा जिला करौली, आरोपी इन्द्र गुर्जर निवासी ग्राम रघुनाथपुरा, नादौती करौली का है। वहीं आरोपी धीरसिंह उर्फ धीरु मीणा निवासी ग्राम घाटोली, नादौती का है और आरोपी मोहम्मद अकरम निवासी राम रहीम काॅलोनी, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर का है।
वाहन चोरी की रोकथाम के लिए प्रताप नगर थानाप्रभारी इस्लाम खान, सब इंस्पेक्टर पन्नालाल, एसआई रामावतार तथा तकनीकी शाखा के कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने अहम भूमिका निभाते हुए जयपुर शहर, दौसा, करौली, सवाई माधोपुर इत्यादि संभावित स्थानों पर वाहन चोरों व चालान शुदा अपराधियों की तलाश कर धरदबोचा।