महज पांच साल की एक मासूम बच्ची से पिता ही यौन शोषण का शिकार होना पड़ रहा था। इस दरिंदगी का शिकार सिर्फ इस बच्ची को ही नहीं बल्कि उसकी बड़ी बहन को भी होना पड़ा। उत्तरप्रदेश के कन्नौज जिले की इन मासूम बच्चियों पिता की दरिंदगी और यौन शोषण की यातना की कहानी अपनी सगी मां को भी बताई।
लेकिन वह भी पति की आए दिन होने वाली मारपीट और लोकलाज के डर से चुप रही। आखिरकार यौन शोषण का शिकार हुई छोटी बच्ची राजस्थान के एक एनजीओ की मदद से दो दिन पहले यूपी से राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गई। वह 12 साल की हो गई है और अब आठवीं कक्षा में पढ़ती है।
पीड़िता बच्ची ने प्रदेश की राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के सामने अपनी पेश होकर आपबीती सुनाई। जिसमें बताया कि महज पांच साल की उम्र से ही उसके पापा ने यौन शोषण करना शुरु कर दिया था। वे उसकी बड़ी बहन से भी गलत काम करते थे। इसकी बात मां को बताई तो वह चुप रही।