बिना लाइसेंस के अवैध रुप से चल रहे नशीली दवाओं के व्यापार का खुलासा हुआ है। जयपुर के आमेर थाना इलाके में पीली की तलाई स्थित गोपाल विहार कालोनी में यह गोदाम चल रहा था। बीती देर रात को आमेर थाना पुलिस की सूचना पर ड्रग कंट्रोलर विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर दवाओं की एजेंसी पर छापा मारा तो करीब 20 लाख रुपयों से ज्यादा की नशीली दवाईयां जप्त की गई।
आमेर एसीपी प्रतापमल केडिया व ड्रग कंट्रोलर विभाग के अधिकारी अशोक मीणा ने बताया की घनश्याम शर्मा निवासी गोपाल विहार कालोनी पिली की तलाई आमेर यह रिद्धि-सिद्धि ड्रग एजेंसी पर बिना बिल के अवैध रूप से नसीली दवाइयों की सप्लाई करता था।
मुखबीर की सूचना पर आमेर थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने ड्रग कंट्रोलर विभाग को सूचना दी। इसके बाद ड्रग विभाग की टीम ने बुधवार देर रात रिद्धि-सिद्धि ड्रग एजेंसी पर छापा मारा।