निवेश के बहाने सैंकड़ों लोगों को झांसे में लेकर करोड़ों रुपए की आॅनलाइन ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। राजस्थान की एसओजी ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए इस अंतराज्यीय गैंग के लगभग आधा दर्जन शातिर ठगों को गिरफ्त में लिया है।
इस संबंध में एसओजी राजस्थान के बड़े अधिकारी आज शाम तक बड़ा खुलासा कर सकते है। जानकारी के अनुसार जयपुर के रहने वाले एक व्यक्ति को पिछले दिनों एक लुभावनी स्कीम में रुपए निवेश करने पर मुनाफा अर्जित होने संबंधी फोन कॉल्स आए थे।
इससे गैंग के झांसे में आकर पीड़ित ने लाखों रुपए का निवेश कर गैंग के दिए बैंक खातों में जमा करवा दिया। तब ठगी के शिकार इस पीड़ित की रिपोर्ट पर एसओजी ने मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी।