दूध लेने आए 12 साल के मासूम बालक को दुकानदार बहला फुसलाकर कमरे में ले गया और फिर उसके साथ कुकर्म किया।
यह मामला है राजस्थान की राजधानी जयपुर शहर का। जहां सांगानेर इलाके में रहने वाला 12 साल का एक बच्चा आज रविवार को कुकर्म का शिकार हुआ। बच्चा आज सुबह अपने घर से दूध लेने एक दुकान पर गया था। जहां दुकानदार उसे बहला फुसलाकर कमरे में ले गया। वहां बच्चे को हवस का शिकार बनाया। इसके बाद बच्चे को डरा—धमकाकर वहां से भगा दिया।
बदहवास पीड़ित बालक घर पहुंचा तो उसके परिजन उसकी हालत देखकर घबरा गए। उन्होंने बच्चे से पूछताछ की तो बालक राेने लगा और आपबीती बताई। परिजन बच्चे को लेकर सांगानेर पुलिस थाने पहुंचे। वहां सारा वाकया बताया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और पीड़ित बच्चे का मेडिकल करवाया। इस घटना के बाद आरोपी दुकानदार फरार बताया जा रहा है।